सिक्किम (Sikkim) की एका हंगमा सुब्बा (Eka Hungma Subba) को हाल ही में रियलिटी टीवी शो एमटीवी सुपरमॉडल ऑफ द ईयर सीजन 2 (MTV Supermodel of the Year Season 2) में शीर्ष 9 प्रतियोगियों में से एक के रूप में चुना गया था।




लेकिन मॉडलिंग (modeling) ही एकमात्र ऐसा पेशा नहीं है जिसमें सिक्किम की लड़की ने अपनी काबिलियत साबित की है। एका राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज (national boxer) भी हैं और सिक्किम
पुलिस विभाग में एक पुलिस अधिकारी (Police officer) के रूप में कार्यरत हैं। 2019 में, अपने करियर की शुरुआत सिक्किम पुलिस विभाग के एक पुलिस अधिकारी के रूप में की थी।

हालांकि, उन्हें हमेशा से ही मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने मॉडलिंग शो के जजों को प्रभावित किया है। वास्तव में,  उन्हें मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से एक स्टैंडिंग ओवेशन भी मिला, जिन्होंने उनके बारे में कहा, "ये वे महिलाएं हैं जिन्हें हमें सलाम करने की आवश्यकता है।"


एका ने यह भी व्यक्त किया है कि उन्हें एक पुलिस अधिकारी के रूप में सिक्किम के लोगों की सेवा करना पसंद है। दिलचस्प बात यह है कि जब वह पुलिस बल में शामिल हुई थी तब वह केवल 19 वर्ष की थी। एका सिक्किम की राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज भी हैं। इतना ही नहीं उन्हें बाइक राइडिंग का भी शौक है। ऐसा लगता है कि ऐसा कुछ भी नहीं है जो वह नहीं कर सकती।