/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/14/a-1613290119.jpg)
सिक्किम में फिल्म सिटी निर्माण करने की परिकल्पना सिक्किम फिल्म विकास बोर्ड की अध्यक्ष पूजा शर्मा साझा की है। वह कुछ दिन पहले वह केंद्गीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय में सिक्किम सरकार का प्रतिनिधित्व करते हुए गई थीं, जहा उन्होंने सिक्किम की इस परिकल्पना को साझा की।
अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि सिक्किम भारतीय फिल्मी क्षेत्रों का एकीकृत राज्य है। यहा के पश्चिम जिला की प्राकृतिक सुंदरता और उत्तरी जिले में कश्मीर की घाटी जैसी झलकें देखने को मिलेगी। राज्य के पूर्वी जिला में स्थित छागू झील पूर्वोत्तर के हिमाली राज्यों की सुंदरता दर्शाता है और दक्षिण जिला स्थित तिमी चाय की बागान दार्जिलिंग की सुंदरता से कम नहीं है।
अध्यक्ष शर्मा शनिवार को स्थानीय एक होटल में ब्रोकन विंग्स फिल्म की टीजर रिलीज कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सिक्किम में फिल्म छायाकन के लिए प्रशस्त स्थान है। वर्तमान सरकार ने भी राज्य में ही एक खूबसूरत फिल्म सिटी निर्माण करने की परिकल्पना की है। दूसरी ओर कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि शहरी विकास एवं आवास विभाग के मंत्री अरुण उप्रेती ने ब्रोकन विंग्स निर्माता टोली को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सिक्किम के युवाओं की प्रतिभा देश विदेश में पहुंचाना चाहती है। यहा के युवाओं को खेल, नाट्य और फिल्म जैसे क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार सदा तत्पर है। उन्होंने च्ब्रेकन विंग्स टोली को अपनी फिल्म प्रमोशन के लिए सिक्किम को चुनने के लिए धन्यवाद भी दिया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |