सिक्किम में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप के झटके सोमवार (13 फरवरी) को सुबह करीब 4 बजकर 15 मिनट में महसूस किए गए। इससे पहले रविवार को असम के नगांव में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। यह दोपहर में 4:18 बजे 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश, भारत और भूटान के कुछ हिस्सों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

ये भी पढ़ेंः खाना ऑर्डर करना पड़ा युवक को भारी, मिला 66 हजार का एक बर्गर!


गुजरात के सूरत जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किए जाने के 48 घंटे के अंदर दोनों भूकंप आए। इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजिकल रिसर्च (आईएसआर) ने कहा कि सूरत के पश्चिम दक्षिण पश्चिम (डब्ल्यूएसडब्ल्यू) से लगभग 27 किलोमीटर की दूरी पर भूकंप के झटके शनिवार को 12:52 बजे दर्ज किए गए थे। बता दें कि इस वक्त पश्चिमी एशियाई देशों तुर्किए और सीरिया में भूकंप ने तबाही मचा रखी है। 6 फरवरी को आए भूकंप में अब तक दोनों देशों में 33 हजार से ज्‍यादा लोगों की जानें जा चुकी हैं। वहीं जख्‍मी हुए लोगों का आंकड़ा 80 हजार पहुंच गया है। अब भी लोगों को मलबे से निकाले जाने का काम चल रहा है।

ये भी पढ़ेंः बीमारी के नाम पर लड़की ने सरकार से ऐंठे पैसे, फिर कराई सर्जरी, जानिए पूरा मामला


आपको बता दें कि दुनिया में सबसे अधिक भूकंप इं‍डो‍नेशिया में आते हैं। यह देश रिंग ऑफ फायर में स्थित है, जिस कारण यहां ज्यादा भूकंप आते हैं। इसके अलावा जावा और सुमात्रा भी इसी क्षेत्र में आते हैं। प्रशांत महासागर के पास स्थित यह क्षेत्र दुनिया का सबसे खतरनाक भू-भाग कहा जाता है।