सिक्किम में बर्फबारी का कहर जारी है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस कठिन समय में भारतीय सेना के जवान लोगों के लिए फरिश्ते से कम नहीं हैं। एक ऐसा ही मामला उत्तरी सिक्किम में सामने आया है।

उत्तरी सिक्किम में हुए बर्फबारी में तीन ट्रक चालक और उनके सह यात्रियों सहित पांच लोग फंस गए थे।मिली जानकारी के मुताबिक ये लोग समंद से सिलीगुड़ी लौट रहे थे, लेकिन दो फीट से अधिक बर्फ के कारण फंस गए। गाड़ी बर्फ में फंसने के बाद ड्राइविंग करना बेहद मुश्किल था।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल पी खोंगसाई ने बताया सेना को इस बात की सूचना ही शुक्रवार रात 9 बजे से 11 बजे के बीच भारी बर्फ में फंसे सभी व्यक्तियों को वहां से निकाल सेना के पोस्ट पर ले जाया गया। जहां उन्हें शिविर में रात के ठहरने के लिए दवा, भोजन और गर्म कपड़े उपलब्ध कराए गए।

बता दें ऐसे ही भारतीय सेना के जवानों ने कश्मीर के कुपवाड़ा में बर्फ में फंसी एक गर्भवती महिला को अस्पताल तक पहुंचाया था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। सेना के जवान दो किलोमीटर तक घुटने तक जमी बर्फ में पैदल चल कर गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाया था।