/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/30/a-1612000064.jpg)
सिक्किम के लिए एक स्वर्ण और दो काश्य पदक जितने वाले तीन युवक राज्य पहुंचे है। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन इंडिया द्वारा चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय बाडी बिल्डिंग व फिटनेश चैंपियनशिप के वूमन कैटगरी फिजिक फीगर में दक्षिण सिक्किम की नामची निवासी चंद्र राई ने सिक्किम के लिए स्वर्ण पदक जीता था। प्रतियोगिता का आयोजन गत 23 व 24 जनवरी को हुआ था। स्वर्ण पदक विजेता चंद्रा राई 11 वर्षीय बच्ची की मा हैं। चंद्रा राई इससे पहले पूर्वोत्तर स्तर में सिक्किम को प्रतिनिधित्व करने वाली एक महिला फुटबॉलर भी हैं।
शुक्रवार को पूर्वी सिक्किम के रंगपो स्थित एक जिम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए चंद्रा राई ने कहा है कि उन्हें मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग से बहुत सहयोग मिला। उन्होंने सीएम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सहयोगी प्रशिक्षक व वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन सिक्किम के अध्यक्ष संजय छेत्री (बुढाथोकी)के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। दूसरी ओर मेन कैटगरी में सिक्किम के लिए प्रतिनिधित्व करने वाले पश्चिम सिक्किम के सुदूर ग्राम टासीडिंग निवासी संतलाल राई ने राज्य को कांस्य पदक दिलाए हैं।
उन्होंने स्पोर्ट मॉडल के रुप में वहा पर सहभागिता की थी। वैसे ही पाल्साग तामाग भी सिक्किम के लिए कांस्य पदक लाए हैं। वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन सिक्किम के अध्यक्ष संजय छेत्री (बुढाथोकी) ने कहा है कि वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन इंडियाद्वारा आयोजित चैम्पियनशिप के वुमन कैटगरी फिजिक फिगर में स्वर्ण पदक लाने वाली चंद्रा राई ने पहाड़ी क्षेत्र को ही गौरवान्वित किया है। वह न केवल सिक्किम से बल्कि पहाड़ी क्षेत्र से इस खेल के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाली प्रथम महिला है। संजय छेत्री ने बताया कि वह खुद जुलाई में बैंकाक में होने वाले मिस्टर युनिवर्स प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं इसमें चंद्रा राई को भी स्थान मिलने की संभावना हैं। संजय छेत्री का कहना है कि सिक्किम के युवा नशीली पदार्थो के शिकार होरहे है। उनको सही मार्ग मे लाने के लिए यह एक अहम उपाय है। सिक्किम के युवाओं को जो राष्ट्रीय पदक विजेता है उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, और सरकार और बढे लोगों को ऐसे युवाओं को प्रेरित करना चाहिए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |