/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/28/a-1664352648.jpg)
गंगटोक। फिल्म 'फटिचर' सिक्किम से लेकर मुंबई तक के थिएटर में रिलिज की जाएगी। नेपाली कथानाक चलचित्र 'फटिचर' आगामी सात अक्टूबर को देश के विभिन्न सिनेमा घरों में रिलीज हो रही है। फिल्म निर्माता टोली ने बताया कि माबो हांग चेमजोंग द्वारा निर्देशित यह चलचित्र नेपाली सिनेमा जगत के लिए नयी परिकल्पना के साथ तैयार किया गया है। विशेष भारतीय नेपाली भाषी गोर्खा समुदाय को आधार बनाकर निर्मित इस चलचित्र में कालेबुंग, दार्जीलिंग तथा सिक्किम के स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया गया है। करीब दो घंटे की यह चलचित्र सिक्किम, दार्जीलिंग लगायत कालेबुंग के पहाड़ी क्षेत्रों में छायांकित है।
ये भी पढ़ेंः ममता बनर्जी के खिलाफ अपमानजनक सामग्री बनाने के आरोप में YouTuber गिरफ्तार
चलचित्र विषय में जानकारी देते हुए निर्देशक माबो हांग चेमजोंग ने कहा है कि फिल्म निर्माण करना मुश्किल का काम है। इसके साथ ही फिल्म चलने के लिए सामुदायिक सहयोग की जरूरत होती है। भारतीय सिनेमा में बॉलीवुड, दक्षिण भारतीय चलचित्र, भोजपुरी चलचित्र सामुदायिक सहयोग के कारण आगे है। अगर देश के नेपाली भाषी गोर्खा समुदाय भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में निर्मित चलचित्र को सहयोग करेंगे तो स्थानीय कलाकारों को मंच भी मिलेगा। फटिचर फिल्म प्रोडक्शन हाउस ‘ड्रीम थिएटर सिनेप्लेक्स’ अब साल में एक चलचित्र बनाने की सोच रही है। उन्होंने आगे कहा कि हमें अपनी फिल्म खुद बनाना चाहिए, हमारी कहानी को अन्य कोई फिल्म में नहीं उतारेगा। एक प्रश्न के उत्तर में कलाकार टीका भाई ने कहा कि फटिचर ने नेपाली चलचित्र के कई सारे परंपराओं को तोड़ने का प्रयास किया है।
निर्देशक चेमजोंग ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 के कारण चलचित्र निर्माण में बहुत कष्ट सहना पड़ा। अपने अनुभव साझा करते हुए फिल्म निर्माता सुस्मा राई (चेमजोंग) बताती हैं कि फिल्म निर्माण के लिए फिल्म सिटी जैसी सुविधाओं की आवश्यकता बोध हुई। इसके लिए अब ड्रीम थिएटर सिनेप्लेक्स के माध्यम से काम किया जाएगा। इसमें सिक्किम, दार्जीलिंग, कालेबुंग, लगायत विभिन्न स्थान के इच्छुक कलाकारों को संगठित कर नेपाली भाषा में चलचित्र निर्माण का काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः एक्शन मोड में अमित शाह, PFI पर लगाया 5 साल का बैन, 8 सहयोगी संगठनों पर भी प्रतिबंध
सिक्किम के राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ियों ने राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामांग से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास मिनतोकगां में हुई इस मुलाकात में खिलाड़ी विकास जैरु, निर्मल छेत्री, रबिन गुरुंग, संजु प्रधान और निम छिरिंग लेप्चा शामिल थे। इस सौहार्दपूर्ण मुलाकात में राज्य में फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए विविध नीति, कार्यक्रम आदि विषय पर चर्चा की गई। इसके साथ ही युवाओं को खेल के क्षेत्र में दक्ष बनाने के लिए विमर्श किया गया। खिलाडि़यों ने अपनी अनुभव राज्य के युवाओं को दक्ष बनाने में प्रयोग करने का वचन दिया। मुख्यमंत्री गोले ने कहा कि राज्य सरकार राज्य में खेल की विकास के साथ ही राज्य के प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने में तत्पर है ।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |