भारी बारिश के कारण हुए सिक्किम में जबरदस्त भूस्खलन हुआ है। यह भूस्खलन राष्ट्रीय राजमार्ग 10 पर हुआ जिसके चलते सड़क अवरूद्ध हो गई है। इसी के चलते सिक्किम शेष भारत से कट गया है।

अधिकारियों के अनुसार उन्होंने बताया कि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवान पश्चिम बंगाल के कालिमपोंग में 29 माइल इलाके में राजमार्ग को साफ कर रहे हैं जहां भूस्खलन हुआ।

अधिकारियों ने कहा कि रात को हुए भूस्खलन के कारण जमा हुए मलबे से मार्ग अवरुद्ध हो गया और एक तरफ का यातायात बहाल करने के लिए रास्ते को साफ करने में थोड़ा समय लगेग। उन्होंने कहा कि इस समय एक संकरे वैकल्पिक रास्ते से वाहनों को निकाला जा रहा है।