/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/21/0-=-1640087858.jpg)
सिक्किम क्रिकेट एसोसिएशन (SICA) के अध्यक्ष लोबजांग तेनजिंग (Lobzang Tenzing) को भारत की अंडर-19 विश्व कप टीम (U-19 world cup team) का मैनेजर नियुक्त किया गया है। तेनजिंग की नियुक्ति को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंजूरी दे दी है।
SICA ने एक बयान में कहा कि "BCCI ने हमारे अध्यक्ष को भारत की अंडर-19 टीम का मैनेजर नियुक्त कर प्रशासनिक क्षमताओं पर भरोसा जताया है। हमें यह भी लगता है कि उनकी नई जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों और खेल के प्रशासकों को तैयार करने में पूर्वोत्तर क्रिकेट संघों के विश्वास को बढ़ावा देगी।"
जानकारी दे दें कि भारत की अंडर-19 टीम अगले साल 14 जनवरी से 5 फरवरी तक वेस्टइंडीज में होने वाले ICC अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप में हिस्सा लेगी। लोबजांग तेनजिंग के मार्गदर्शन में भारत की uner-q9 टीम 23 से 31 दिसंबर तक यूएई में होने वाले एशिया कप में भी खेलेगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |