/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/02/09/a-1675924862.jpg)
सिलीगुड़ी। सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल ने सिक्किम में बुधवार को 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। इस बंद के कारण से पर्यटकों को सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिलीगुड़ी पहुंचे पर्यटक सुबह से सिक्किम जाने के लिए इधर-उधर घूमते नजर आये।
यह भी पढ़ें- यह है दुनिया का सबसे महंगा कीड़ा, ऑडी-बीएमडब्ल्यू के जितनी है कीमत
बताया जा रहा है कि सिक्किम ज्वाइंट एक्शन काउंसिल ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों के विरोध में सिक्किम में 12 घंटे का बंद का आह्वान किया है। जिसे देखते हुए सिलीगुड़ी से सिक्किम जाने वाली वाहन रुकी रही।
जबकि सिक्किम नेसलाइड ट्रांसपोर्ट (एसएनटी) से खुलने वाली बसें भी नहीं खुली। जिससे सिक्किम जाने वालें पर्यटन सिलीगुड़ी में फंस गए। इधर, जो वाहन सिक्किम के लिए रवाना हुए वह रंगपो के पास फंस गए है।
यह भी पढ़ें- मणिपुर के राज्यपाल बोले - असामाजिक गतिविधियों को हर कीमत पर रोका जाना चाहिए
बताया जा रहा है कि शाम छह बजे के बाद हड़ताल खत हो जायेगा। जिसके बाद वाहन सिक्किम में प्रवेश कर सकता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |