/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/08/19/01-1660878199.jpg)
सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एलबी दास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दास ने इस संबंध में विधानसभा के सभी सदस्यों को सूचित कर दिया है। सिक्किम की 10वीं विधानसभा के छठे सत्र का दूसरा चरण 22 अगस्त को आहूत किया गया है।
ये भी पढ़ेंः SKM ने HSP अध्यक्ष बाईचुंग भूटिया की निंदा की, CM के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने के लिए माफी मांगने को कहा
इसी दौरान नय स्पीकर के शपथ लेने की उम्मीद है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट मंत्रियों में से एक को स्पीकर बनाये जाने पर विचार-विमर्श जारी है। उनके इस्तीफे का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है। खबरें हैं कि उनकी पार्टी सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) उन्हें प्रेम सिंह तमांग सरकार में मंत्री बना सकती है।
ये भी पढ़ेंः SC ने DGP को दिया झटका, सिक्किम सरकार व UPSC से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि राज्य में जल्द ही कैबिनेट विस्तार होने वाला है। इसी वजह से दास ने इस्तीफा दिया है। इसके बाद से ही अटकलें लगाई जाने लगी हैं कि उन्हें मंत्री पद दिया जा सकता है। राजभवन के अनुसार नए अध्यक्ष का चुनाव 22 अगस्त को होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |