/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/07/30/panchang-1627663588.jpg)
सिक्किम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैकब खालिंग के खिलाफ बलात्कार के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। हिमालयी राज्य में एक नागरिक समाज संगठन सिक्किम नागरिक समाज (एसएनएस) ने शनिवार को यह जानकारी दी। एसएनएस ने कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा खलिंग के खिलाफ मामला दर्ज करने में कथित रूप से 'विफल' रहने के बाद पूर्वी सिक्किम जिले के एसपी के समक्ष डाक के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
नागरिक समाज संगठन ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पीएस तमांग से "निष्पक्ष जांच" के लिए खलिंग को उनके राजनीतिक सचिव के रूप में बर्खास्त करने की मांग की है। एसएनएस ने कहा कि “जैकब खालिंग के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसलिए, हम चाहते हैं कि उन्हें (खालिंग) उन सभी सरकारी पदों से हटा दिया जाए, जो वर्तमान में निष्पक्ष जांच के लिए उनके पास हैं, ”।
इस बीच जैकब खालिंग ने कहा है कि उनके खिलाफ दर्ज मामला राजनीति से प्रेरित है। खलिंग ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक रूप से विफल होने के बाद अब सरकार की ओर से लोगों पर व्यक्तिगत रूप से बेबुनियाद आरोप लगाकर हमला करने लगा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |