सिक्किम भारत के पूर्वोत्तर भाग में स्थित एक पर्वतीय राज्य है, जो बेहद ही खूबसूरत है और घूमने के लिए लिहाज बहुत ही अच्छा है। प्राकृतिक सुंदरता और साफ-सुथरा होने के कारण सिक्किम भारत में पर्यटन का प्रमुख केंद्र है। दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची पर्वत चोटी कंचनजंघा सिक्किम के उत्तरी पश्चिमी भाग में नेपाल की सीमा पर है। सिक्किम में कई जगहों से इस पर्वत चोटी को आसानी से देखा जा सकता है। इस प्रदेश का एक तिहाई हिस्सा घने जंगलों से घिरा हुआ है। अगर आप छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप सिक्किम जा सकते हैं।

लाचुंग
अगर आप घूमने के लिहाज से सिक्किम जा रहे हैं, तो आपको लाचुंग जरूर जाना चाहिए। गंगटोक से लगभग 120 किलोमीटर दूर यह पहाड़ी गांव 8,858 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। यहां आप सुंदर और स्वच्छ झरनों के अलावा बर्फ से ढके पहाड़ों और सेब के बाग को देख सकते हैं। खूबसूरती की वजह से इस जगह को 'धरती का स्वर्ग' भी कहा जाता है।


लाचेन
उत्तरी सिक्किम जिले में स्थित लाचेन एक छोटा सा और शांत कस्बा है। 2,750 मीटर की ऊंचाई पर स्थित लाचेन प्राकृतिक सुंदरता और वन्य जीव-जंतुओं की विविधता के कारण पर्यटकों को खूब भाता है। नवंबर से जून के बीच यहां आने का सर्वश्रेष्ठ समय माना जाता है, क्योंकि इस समय यहां का मौसम सुहावना रहता है।

गुरुडोंग्मार झील
यह झील सिक्किम के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। समुद्र तल से 17,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित यह झील गंगटोक से 190 किलोमीटर की दूरी पर है। यह हिमालय पर्वत पर स्थित सबसे ऊंचे झीलों में से एक है। इसे सिक्किम की सबसे पवित्र झीलों में एक माना जाता है।

युक्सोम
यह कंचनजंगा नेशनल पार्क के दक्षिणी किनारे पर 5,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित एक खूबसूरत जगह है। यहां के हरे-भरे जंगल और चक्करदार पहाड़ियां एकदम विचित्र और आकर्षक लगती हैं। दुनियाभर के पर्यटकों को यह जगह अपनी ओर आकर्षित करती है।