/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/07/01-1609997433.jpg)
बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में अगले 24 घंटे के दौरान शीत लहर चलने का अनुमान है। रात का तापमान अंडमान- निकोबार द्वीप समूह, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र और तटीय कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।
पश्चिम राजस्थान, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम के कई स्थानों पर, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कुछ स्थानों पर तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर रहा। ओडिशा और बिहार के कुछ स्थानों पर, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके और पूर्वी मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर रात का तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। झारखंड के कई स्थानों पर, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, असम और मेघालय के कई स्थानों पर,जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और तेलंगाना में कहीं-कहीं रात का तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। पंजाब के अमृतसर में सबसे कम 3.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। ओडिशा में अलग-अलग स्थानों में सामान्य से बहुत अधिक शीत लहर की स्थिति रही। पंजाब के कुछ हिस्सों में,उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश,छत्तीसगढ़, विदर्भ, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके में शीत लहर का असर रहा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों में शीत लहर की स्थिति रही। पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों में घना से अति घना कोहरा दर्ज किया गया। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों में मध्य कोहरे का असर रहा। पटियाला, बरेली, लखनऊ और गोरखपुर में 25 मीटर, बहराइच और पूर्णिया में 50 मीटर,अंबाला, करनाल और गंगानगर में 200 मीटर की दृश्यता दर्ज की गयी। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं घना से बहुत अधिक घना कोहरा छाने का अनुमान है।
पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में अलग-अलग क्षेत्रों में दिन में ठंड पड़ सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद पर अलग-अलग स्थानों पर बिजली के साथ बारिश होने का अनुमान है। मन्नार की खाड़ी और कोमोरिन क्षेत्र में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है जिसकी गति 60 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और तमिलनाडु में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गु•ारात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा, कर्नाटक और केरल में मौसम शुष्क रहा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |