हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के उत्तरी हिस्सों में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान शीत लहर चलने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम और पश्चिमोत्तर अरब सागर पर 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से हवा चलने का अनुमान है, जिसकी गति 65 किमी प्रति घंटे तक तक पहुंच सकती है। मछुआरों को इन इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। 

रात का तापमान मध्य प्रदेश, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ स्थानों पर सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा, जबकि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में कई स्थानों पर तथा अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम और मेघालय के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर रहा। लक्षद्वीप और तटीय कर्नाटक के अधिकांश स्थानों पर, कोंकण और गोवा में कई स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल, माहे और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तापमान सामान्य से ऊपर रहा। 

हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ स्थानों पर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कई स्थानों पर रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद पर कई स्थानों पर, उत्तराखंड, राजस्थान और गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से नीचे रहा। देश के मैदानी इलाकों में चुरू (पश्चिम राजस्थान) में सबसे कम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छत्तीसगढ़, तटीय कर्नाटक, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में आंधी तूफान का असर रहा। पूर्वोत्तर मानसून तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल में कमजोर रहा। 

अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, केरल, माहे, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने का अनुमान है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश और विदर्भ के कई स्थानों पर झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर, असम,मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात , कोंकण, गोवा, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।