/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/27/01-1603772660.jpg)
हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से अधिक ऊपर रहा जबकि ओडिशा , झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, विदर्भ, और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा। मदुरै (तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल) में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से और सिक्किम के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। बिहार, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर,लद्दाख और पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा। रात का तापमान बिहार के शेष हिस्सों में तथा विदर्भ के कुछ हिस्सों में सामान्य काफी ऊपर रहा। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तथा पश्चिम राजस्थान और पूर्व मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
शाहजहांपुर (पश्चिम उत्तर प्रदेश) में सबसे कम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण पश्चिम मानसून पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, झारखंड के अधिकतर इलाके से, ओडिशा के कुछ हिस्से से तथा छत्तीसगढ़ के शेष हिस्से से तथा तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ के अलावा मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों तथा मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण के कुछ हिस्सों, गुजरात और उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों से आज समाप्त हो गया। पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम में मानसून अति सक्रिय रहा, जबकि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक और केरल में मानसून कमजोर रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर कडक़ती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे के दौरान पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश स्थानों पर,अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कई स्थानों पर बारिश हुयी। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल में अलग अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |