/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/02/16/a-1676536376.jpg)
गंगटोक। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम के नए राज्यपाल के रूप में बृहस्पतिवार को शपथ लेंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़ें- अब बिना सेट-टॉप बॉक्स के फ्री देखें 200 चैनल्स, सरकार लेकर आ रही ये गजब तकनीक
आचार्य के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास स्थित बागडोगरा हवाई अड्डे पहुंचने पर सिक्किम के शिक्षा मंत्री लुंगा नीमा लेप्चा ने उनका स्वागत किया। वह सड़क मार्ग से सिक्किम के रंगपो पहुंचे, जहां मुख्य सचिव वी बी पाठक, पुलिस महानिदेशक ए के सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
यह भी पढ़ें- राम चरितमानस विवाद : हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई
सूचना और जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आचार्य बृहस्पतिवार को राजभवन में नए राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। उत्तर प्रदेश के 68 वर्षीय भाजपा नेता आचार्य, गंगा प्रसाद का स्थान लेंगे, जिनका सिक्किम के राज्यपाल के रूप में कार्यकाल सात फरवरी को समाप्त हो गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |