/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/21/2-1634810437.jpg)
सिक्किम (sikkim) और पश्चिम बंगाल (West Bengal) को जोड़ने वाले राष्ट्रीय मार्ग (NH 10) पर लगातार हो रही भारी बारिश की वजह से लगभग 16 भूस्खलन (Landslide) हुए है। भूस्खलन की वजह से सबसे बड़ी क्षति 29 मील के रंगपो और सिंगटम के बीच हुईं है। जिससे गंगटोक से पश्चिम बंगाल के बीच आवागमन थम गया है।
आज बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे सिक्किम (sikkim) को उत्तर बंगाल से जोड़ने वाले रंगपो पुल के खंभों को नुक़सान पहुँचा। जिसके बाद रंगपो में उत्तर बंगाल के साथ राज्य की सीमा पर तैनात सिक्किम पुलिस (sikkim police) द्वारा रंगपो पुल को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए अनुपयुक्त माना गया।
पूर्वी जिला प्रशासन के जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) रगुल के. ने सीमावर्ती शहर में स्थिति का जायजा लिया। बताया जा रहा है की कलिम्पोंग के राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL) के महाप्रबंधक और सिक्किम (sikkim) के आपदा प्रबंधन अधिकारियों के साथ जिला मजिस्ट्रेट ने एक संयुक्त निरीक्षण किया।
स्थानीय मीडिया से बात करते हुए डीएम ने कहा, “रंगपो पुल को दिया गया अतिरिक्त समर्थन बह गया। लेकिन निरीक्षण से यह निष्कर्ष निकल सकता है कि रंगपो ब्रिज सुरक्षित है। यातायात की आवाजाही में कोई समस्या नहीं होगी। हमने तुरंत हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति देने का फैसला किया है। भारी वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा। यह कलिम्पोंग जिले और पूर्वी सिक्किम जिले के साथ समन्वय में होगा।”
इसके अलावा बताया जा रहा है की बुधवार सुबह पानी हाउस में एक और भूस्खलन हुआ जिससे वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। प्रशासन सड़क मार्ग से मलबे हटाने के प्रयास में लगा है। राज्य में लगातार हो रही बारिश के चलते बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया जा रहा है और प्रभावित इलाक़ों में राहत सामग्री भेजी जा रही है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |