पिछले कई दिनों से हो रही बारिश शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी भर गया घरों व दुकानों में पानी घुसने से काफी सामान क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं राजधानी क्षेत्र से जुड़े बोजोघारी, इंदिरा बाईपास परिसर समेत विभिन्न क्षेत्रों में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन से बोजोघारी परिसर में तीन वाहनों को क्षति हुई है इसके साथ ही घर और दुकानों के अंदर पानी के साथ ही कीचड़ भरने से भारी नुकसान हुआ है। 

भूस्खलन ने यहा कुछ लोगों के पोल्ट्री फार्म को भी नष्ट कर दिया है। भाग्यवस लोगों की जान सुरक्षित है। जानकारी के मुताबिक यहा के सोनाम ग्याछो भूटिया का घर भूस्खलन से क्षति हुई है। इसके साथ ही स्थानीय पेंपा तामाग की 120 मुíगया भूस्खलन में दब गई। राजधानी परिसर स्थित गोंजाग भूस्खलन की चपेट में बौद्ध मठ परिसर व एक गैरिज भी आया। 

भूस्खलन होने की मुख्य वजह पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होना व नालियों में भरा कूड़ा कचरा। नाली में भरे कूड़े के कारण भी सड़क परिसर में भूस्खलन हुई है। भूस्खलन क्षेत्र में राज्य के संबंधित विभाग के अधिकारी भी जायजा लेने पहुंचे थे।