सिक्किम (Sikkim) में भारी बर्फबारी (heavy snowfall) के बाद नाथुला, सोग्मु झील और आसपास के इलाकों में 275 से अधिक पर्यटकों के वाहन फंसे हुए हैं। हालांकि, पर्यटकों ने अपने समय का सदुपयोग किया और परेशान होने के बजाय "बर्फबारी का आनंद" लेते हुए नजर आ रहे हैं।



सिक्किम में अधिकारियों ने बताया कि  "भारी बर्फबारी (heavy snowfall) के कारण पर्यटकों को ले जा रहे 275 से अधिक वाहन नाथुला (Nathula), सोग्मू झील और आसपास के इलाकों में फंसे हुए हैं।" इस बीच, भारतीय सेना के जवानों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों को आश्रय और भोजन उपलब्ध कराया गया है।



बताया जा रहा है कि फंसे हुए पर्यटकों (tourists) को आज निकाला जाएगा, बशर्ते क्षेत्रों में मौसम की स्थिति में सुधार हो। विशेष रूप से, भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सिक्किम के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की भविष्यवाणी की थी।