/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/24/a-1606193553.jpg)
राज्य के मुख्यमंत्री पी एस तामाग ने सोमवार को पूर्व सिक्किम टेमी टी गार्डन में आयोजित तीन दिवसीय टेमी ऑटम फेस्टिवल 2020 के समापन समारोह में भाग लिया। जहां पर उन्होंने विशेष रूप से 'वोकल फॉर लोकल' पर जोर दिया। इस मौके पर उनके साथ क्षेत्र के विधायक सह पर्यटन मंत्री बी.एस. पंथ , वन मंत्री कर्मा लोडे भूटिया , अध्यक्ष, सलाहकार, विधायक, पंचायत, सदस्य उपस्थित थे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री पी एस गोले ने कोरोना काल के समय और अपने सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने जनता को स्थानीय व्यवसाय को प्रोत्साहित करने के लिए भी विशेष आह्वान किया, ताकि वे आत्मनिर्भर हो सके। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने स्थानीय लोगों का लगातार समर्थन किया है, जो अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं और लोगों को इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की वकालत की, क्योंकि उद्यमिता दुनिया का भविष्य है जिसमें कोई लाभ प्राप्त कर सकता है और अन्य लोगों के लिए रोजगार प्रदान कर सकता है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न पर्यटन परियोजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सिक्किम में अब पर्यटन क्षेत्र में बढ़ रही होम स्टे की माग को देखते हुए अपने संबोधन में होम स्टे को किस प्रकार से और ज्यादा विकसित किया जाना चाहिए इसके बारे में आम लोगों को बताया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी को मास्क पहनने और शारीरिक दूरी के नियम का पालन करने पर जोर दिया।
इस दौरान सीएम ने एलईडी बल्ब भी लांच किया, जो स्थानीय युवाओं की एक पहल है। कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री ने परिसर में लगाए गए विभिन्न स्टालों का दौरा किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |