/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/17/a-1605589122.jpg)
सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग ने सोमवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर राज्य के सभी पत्रकार बंधुओ को अपनी ओर से हाíदक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने सन्देश में सिक्किम के सभी पत्रकार मित्रों को रचनात्मक पत्रकारिता की अपनी उत्कृष्ट परंपरा को जारी रखने , अपने कर्तव्यों में व्यावसायिकता के उच्चतम मानकों का प्रदर्शन करने प्रति पूर्ण विश्वास प्रकट किया।
इसके साथ पत्रकारिता जगत से जुड़े लोग, खासकर पत्रकारों और कैमरामैन की कड़ी मेहनत की सराहना की, जो जो बिना थके काम करते हैं और विभिन्न समाचारों को सामने लाते हैं। उन्होंने अपने सन्देश में कहा कि एक स्वतंत्र प्रेस और मीडिया लोकतंत्र की आधारशिला है और हमारी सरकार प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।
वही दूसरी ओर सिक्किम के सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री लोकनाथ शर्मा ने राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हाíदक बधाई और शुभकामनाएं प्रकट की है। उन्होंने अपने सन्देश में आज के दिन को राष्ट्र निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण दिन बताया। भारतीय लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को बहुत गर्व और महत्व के साथ सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2020 मनाये जाने बारे विशेष रूप से बताया।
मंत्री शर्मा ने अपने सन्देश में राज्य के संचार क्रांति पर चर्चा करते हुए राज्य में मीडिया कर्मी रचनात्मक और सकारात्मक पत्रकारिता करने बारे विशेष रूप से जिक्र किया। कोविद -19 महामारी, आम चुनाव, भूकंप और अन्य प्राकृतिक आपदा के महत्वपूर्ण समय के दौरान भी सिक्किम ने संवाददाताओं की उल्लेखनीय भूमिका बारे चर्चा करते हुए सदैव ही सलाह, सुझावों के विशेष रूप का स्वागत किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |