/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/19/a-1608364697.jpg)
कसयाग नगरपालिका के वार्ड नंबर-5 में गोजमुमो (विनयपंथी) के तत्वावधान में शुक्रवार को एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता लक्ष्मण गुरूंग ने की। सभा में सागठनिक गतिविधियों व क्रियाकलापों पर चर्चा किया गया।
इस दौरान पैरेंट्स बडी के सचिव भीम छेत्री ने नये सोंच व नये विचार को साथ देते हुए विनय तामंग व अनित थापा के हाथ को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया। झूठ व भावना की राजनीति को विश्वास नहीं करने व यथार्थ की राजनीति में भरोसा करते हुए विनय तामंग व अनित थापा को साथ देने का आह्वान भी उन्होंने किया।
सभा में गोजमुमो कसयाग टाउन कमेटी के प्रचार-प्रसार सचिव बीरबल, अध्यक्ष राजू शर्मा, सचिव सूर्य कमल छेत्री, सलाहकार दया देवान, नारी मोर्चा अध्यक्ष सविता कार्की, सचिव दीपा छेत्री, संजय मुखिया, सागठनिक सचिव तपेश्वर राउत,पंचू बल, शीलू मोक्तान, अंजू छेत्री व सरस्वती थामी आदि उपस्थित थे।
हिमालयन मास्टर शेफ सीजन-वन की अंतिम प्रतियोगिता आयोजित संवादसूत्र, रंग्पो : इंडियन रॉयल गोरखा क्यूलिनरी शेफ फेडरेशन और पर्यटन विभाग सिक्किम के संयुक्त तत्वाधान में हिमालयन मास्टर शेफ प्रतियोगिता सीजन-वन की अंतिम प्रतियोगिता राजधानी गंगटोक के एक स्थानीय होटल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में सिक्किम विधानसभा अध्यक्ष एल बी दास मुख्य अतिथि के रूप उपस्थित थे।
समापन समारोह में शहरी आवास और विकाश मंत्री अरुण उप्रेती, गंगटोक के विधायक वाई टी लेप्चा, रिनक के विधायक विष्णु कुमार खतिवडा ,भारतीय जनता युवा मोर्चा महासचिव लातेन शेरपा आदि उपस्थित थे। फाइनल प्रतियोगिता में मास्टर शेफ शमशोन तमाग, शेफ बिरेन सुब्बा, शेफ अरपन सिंह, शेफ ज्ञानेश थापा, शेफ यूगेन शेरपा, मास्टर शेफ बिकाश कुरियाल, मास्टर शेफ ऋषि राजसिंह पावेजा, मास्टर शेफ एमएस शेरगिल, संजीव पखेरा सीनियर लेक्चरर (आई -एचए) द्वारा निर्णायक की भूमिका निभाई गई।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |