/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/10/06/1-1633497666.jpg)
एक दिन के ठहराव के बाद फिर से पूर्वोत्तर (northeast) में 19 सौ से अधिक कोरोना के नये मरीज सामने आए हैं। इनमें सबसे अधिक मिजोरम (Mizoram) में 14 सौ से अधिक मरीज शामिल हैं। हालांकि पूर्वोत्तर में बुधवार की सुबह तक पिछले 24 घंटों के दौरान जितने नये मरीज सामने आए हैं, उसी अनुपात में स्वस्थ भी हुए हैं। त्रिपुरा (Tripura), अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) ऐसे राज्य हैं, जहां इस दौरान एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है।
एक दिन की राहत के बाद मिजोरम में फिर 24 घंटों में मरीजों की संख्या एक हजार से अधिक आई है। इस दौरान राज्य में एक हजार, 430 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या एक लाख, सात हजार, 566 हो गई है। इनमें से 93 हजार 939 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान एक हजार 117 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 13 हजार, 264 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मिजोरम (Mizoram) में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 363 है। पिछले 24 घंटों के दौरान पांच मरीजों की मौत हुई है।
मिजोरम सहित पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटों के दौरान नये संक्रमितों की संख्या एक हजार, 937 है। इनके साथ ही इन राज्यों में संक्रमितों की कुल संख्या 11 लाख, 20 हजार, 238 हो गई है। इनमें 10 लाख, 86 हजार, 530 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में एक हजार 929 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ हुए हैं। इस समय पूर्वोत्तर के राज्यों में 19 हजार, 201 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पूर्वोत्तर में अब तक 11 हजार, 767 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 15 मरीजों की मौत हुई है।
असम (Assam) में 226 कोरोना संक्रमित नए मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या छह लाख, पांच हजार 465 पहुंच गई है, जबकि पांच लाख, 95 हजार, 520 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान (206 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दो हजार 664 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। असम में अब तक पांच हजार, 934 मरीजों की मौत हो गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान तीन मरीजों की मौत हुई है।
मणिपुर (Manipur) में 120 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। इसके साथ राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या एक लाख, 22 हजार 228 है जबकि एक लाख, 18 हजार, 908 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 392 नये मरीज स्वस्थ हुए हैं तथा एक हजार, 433 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। कोरोना से मणिपुर में अब तक एक हजार, 887 मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीज की मौत हुई है।
त्रिपुरा (Tripura) में 10 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 84 हजार, 267 हो गई है जबकि 83, हजार 279 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 19 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 112 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। त्रिपुरा में इस महामारी से 813 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मेघालय (Meghalaya) में 93 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 82 हजार, 580 हो गई है जबकि 80, हजार 134 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 122 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल एक हजार, 1 21 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। मेघालय में इस महामारी से एक हजार, 425 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हो गयी है।
अरुणाचल प्रदेश (Arunachal pradesh) में भी 18 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इस तरह राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 54 हजार, 942 है जबकि, 54 हजार, 426 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीज स्वस्थ हुए हैं। कुल 236 मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। राज्य में अब तक 280 मरीजों की मौत हुई है।
सिक्किम (sikkim) में पिछले 24 घंटों के दौरान 21 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार 698 हो गई है। इनमें से 30 हजार, 767 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 31 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 224 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इस राज्य में कोरोना से अब तक 389 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान एक मरीज की मौत हुई है।
नगालैंड (nagaland) में 19 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 31 हजार, 492 है। राज्य में कुल 29 हजार, 557 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 28 मरीज स्वस्थ हुए हैं। जबकि, 247 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। नगालैंड में कोरोना से अब तक 673 मरीजों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटों के दौरान दो मरीजों की मौत हुई है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |