/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/26/itbp-1611644666.jpg)
72वें गणतंत्र दिवस पर पूरे देश में जश्न मन रहा है। सभी राज्यों में ध्वजारोहण कार्यक्रम और परेड का आयोजन चल रहा है। इसी के साथ ही ITBP के जवानों ने 17 हजार फीट की ऊंचाई पर चीन सीमा के पास तिरंगा फहराया। यहां का तापमान माइनस 25 डिग्री सेल्सियस रहा। जवानों ने इस दौरान राष्ट्रगान गाया और वंदे मातरम के जयकारे लगाए।
लद्दाख के पैंगोंग लेक के पास आईटीबीपी के जवानों ने तिरंगा लहराया। इस वक्त यहां का तापमान माइनस 20 डिग्री सेल्सियस है। जवानों ने जय हिंद और भारत माता की जयकारे लगाए।
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में तिरंगा फहराया। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी के मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गुजरात के डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति कार्यालय में तिरंगा फहराया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |