वर्तमान में देश में करीब 81 करोड़ लोग सब्सिडी पर राशन उठाते हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत राशन कार्ड धारकों को सरकार की तरफ से 2 रुपए किलो गेहूं और 3 किलो रुपए चावल मिलता है। प्रत्येक महीने महीने राशन कार्ड धारक डीलर से अनाज लेते हैं। लेकिन कई बार डीलर राशन नहीं देने का बहाना बनाते हैं और कभी-कभी तो कम अनाज भी दे देते हैं, लेकिन अब चिंता की कोई बात नहीं।

अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और आपका डीलर भी आपके साथ ऐसा करता है या हर महीने अनाज नहीं देता तो इसकी शिकायत कर सकते हैं। आपकी शिकायत पर संबंधित अधिकारी जांच करेंगे और अगर आरोप सही पाए गए तो डीलर के खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। कई बार नियमों के खिलाफ जाकर काम करने वाले डीलरों की लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाता है।

लेकिन आप शिकायत कहां, कैसे और किस नंबर पर करेंगे, अब इस बारे में हम आपको पूरी जानकारी दे रहे हैं. सरकार की तरफ से हर राज्य के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। आप इन हेल्पलाइन्स पर संपर्क कर राशन डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

आपको नेशनल फूड सिक्योरिटी पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराने के लिए जरूरी नंबर मिल सकता है। वहां पर राज्यवार नंबर दिया गया है। वहां से नंबर लेकर आप कॉल कर आवश्यक जानकारी देकर डीलर के खिलाफ शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ये नंबर टोलफ्री हैं यानी इन नंबरों पर बात करने के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देनी होगी।

टोल फ्री नंबर
असम – 1800-345-3611

अरुणाचल प्रदेश – 03602244290

बिहार- 1800-3456-194

छ्त्तीसगढ़- 1800-233-3663

गोवा- 1800-233-0022

गुजरात- 1800-233-5500

हरियाणा – 1800–180–2087

हिमाचल प्रदेश – 1800–180–8026

झारखंड – 1800-345-6598, 1800-212-5512

कर्नाटक- 1800-425-9339

केरल- 1800-425-1550

मध्य प्रदेश- 181, 1967

महाराष्ट्र- 1800-22-4950

मणिपुर- 1800-345-3821

मेघालय- 1800-345-3670

मिजोरम- 1860-222-222-789, 1800-345-3891

नागालैंड- 1800-345-3704, 1800-345-3705

ओडिशा – 1800-345-6724 / 6760

पंजाब – 1800-3006-1313

राजस्थान – 1800-180-6127

सिक्किम – 1800-345-3236

तमिलनाडु – 1800-425-5901

तेलंगाना – 1800-4250-0333

त्रिपुरा- 1800-345-3665

उत्तर प्रदेश- 1800-180-0150

उत्तराखंड – 1800-180-2000, 1800-180-4188

पश्चिम बंगाल – 1800-345-5505

दिल्ली – 1800-110-841

जम्मू – 1800-180-7106

कश्मीर – 1800–180–7011

अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह – 1800-343-3197

चण्डीगढ़ – 1800–180–2068

दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव – 1800-233-4004

लक्षद्वीप – 1800-425-3186

पुड्डुचेरी- 1800-425-1082