/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/21/Xiaomi-12-1640097261.jpg)
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च डेट ऐलान कर दिया है। पिछले साल कंपनी ने इसी समय Mi 11 लॉन्च किया था। इस बार चूंकि कंपनी ने Mi ब्रांडिंग खत्म करके Xiaomi कर दिया है, इसलिए नए फ्लैगशिप को Xiaomi 12 कहा जाएगा।
Xiaomi 12 को 28 दिसंबर को लॉन्च किया जा रहा है। Xiaomi 12 सीरीज के तहत कंपनी Xiaomi 12, Xiaomi 12 Pro और Xiaomi 12X लॉन्च करेगी। हालांकि ये तीनों स्मार्टफोन्स शायद एक इवेंट में ऐलान न किए जाएं।
हालांकि कंपनी ने अभी तक ये क्लियर नहीं किया है कि इस सीरीज के तहत टोटल कितने स्मार्टफोन्स लॉन्च किए जाएंगे। Xiaomi 12 में Qualcomm का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 दिया जाएगा। चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म Weibo पर Xiaomi ने पोस्टर शेयर किया है जहां लॉन्च डेट भी है। इस पोस्टर में कंपनी ने ये नहीं लिखा है कि ये स्मार्टफोन Xiaomi 12 होगा। लेकिन अब ये साफ है कि कंपनी अपना फ्लैगशिप इसी दिन लॉन्च कर रही है।
Xiaomi 12 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। इसके अलावा इसमें फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दी जाएगी। हालांकि ये पिछले फ्लैगशिप से कम है।
Xiaomi 12 में 67W फास्ट चार्ज सपोर्ट दिया जा सकता है। इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी और इसमें Android 12 बेस्ड MIUI 13 दिया जाएगा। हालांकि Xiaomi 12 सीरीज के टॉप वेरिएंट में 120W फास्ट चार्ज सपोर्ट होने की खबर है।
Xiaomi 12 का रेंडर इंटरनेट पर देखे जा सकते हैं। हालांकि इन्हें देख कर ऐसा नहीं लगता है कि ये नेक्स्ट जेनेरेशन फ्लैगशिप स्मार्टफोन हैं। क्योंकि इनका डिजाइन मिड रेंज प्रीमियम स्मार्टफोन की तरह ही लग रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |