/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/12/17/world-record-for-most-legs-Millipedes-found-1639727797.jpg)
दुनिया का सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव मिला है जो जमीन के अंदर 200 फीट की गहराई में रहता है। इस अनोखे जीव के 1306 पैर हैं। यह जमीन के अंदर गहराई में रहता है और दुनिया का पहला मिलिपीड्स (Millipedes) है, जो अपने नाम के मायने को सही तरीके से पूरा करता है। अभी तक धरती पर अधिकतम 750 पैरों वाला जीव खोजा गया था, लेकिन इस नए जीव की खोज के साथ ही पुरानी वाली डिस्कवरी दूसरे स्थान पर आ गई है।
इसको लेकर वर्जिनिया टेक यूनिवर्सिटी के एंटोमोलॉजिस्ट पॉल मारेक ने कहा है कि हमेशा से मिलिपीड शब्द के साथ एक विडंबना रही है कि ये नाम तो हजारों पैरों को परिभाषित करता है। लेकिन अभी तक हजारों पैरों वाला मिलिपीड नहीं मिला था। अब जाकर नया मिलिपीड मिला है। इससे पहले 100 पैरों वाले मिलिपीड ज्यादा मिलते थे। जिन्हें सेंटीपीड (Centipede) कहते थे। अब तक सबसे ज्यादा 750 पैरों का रिकॉर्ड इलाक्मे प्लेनिप्स (Illacme Plenipes) के नाम था। यह भी जमीन की गहराई में रहने वाला जीव है।
अब मिलिपीड्स की जो नई प्रजाति मिली है उसका नाम यूमिलिप्स पर्सेफोन (Eumilipes Persephone) रखा गया है। इसका नाम ग्रीक भगवान ज्यूस (Zeus) की बेटी पर्सेफोन के नाम पर रखा गया है। पर्सेफोन को पाताल के देवता हेडेस (Hades) ने अगवा कर लिया था। यूमिलिप्स पर्सेफोन दुनिया में सबसे ज्यादा पैरों वाला जीव बन चुका है। इनके अधिकतम 1306 पैर होते हैं।
पॉल मारेक का कहना है कि अभी तो सिर्फ 1306 पैरों वाला मिलिपीड मिला है। अभी और खोज चल रही है, न जाने क्या-क्या और देखने को मिलेगा। इतना ही नहीं, यूमिलिप्स पर्सेफोन (Eumilipes Persephone) मिट्टी की उवर्रकता को बनाए रखने में भी मदद करते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |