अक्सर लोग कहते हैं कि इस दुनिया से इंसानियत खत्म हो चुकी है। कोई किसी की मदद के लिए आगे नहीं आता, सिर्फ अपने बारे में सोचता है और अपने लिए ही जीता है। पर बहुत सी ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं जब लोग दूसरों के लिए जीते हैं और अपना समझकर भी अंजानों की मदद करते हैं। ऐसे लोग अक्सर चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में एक महिला की भी मदद ऐसे ही शख्स ने की जब महिला ने अंजाने में अपनी कीमती चीज फ्लाइट में खो दी। तब उसकी मदद के लिए एक अंजान व्यक्ति आगे आया और उसे उसकी चीज सौंप दी।

यह भी पढ़ें- राम चरितमानस विवाद : हनुमानगढ़ी के महंत राजूदास और स्वामी प्रसाद मौर्य के बीच हाथापाई

इंस्टाग्राम अकाउंट गुड न्यूज मूवमेंट पर अक्सर सकारात्मक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं। हाल ही में इस अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जो आपको इंसानियत पर फिर से यकीन दिलवा देगा। एल्सी डीटेल नाम की इस महिला से जुड़ा वीडियो पोस्ट करते हुए बताया गया कि वो एक आर्टिस्ट हैं और हाल ही में वो आइसलैंड से कोपनहेगन जा रही थीं। तभी फ्लाइट में उन्होंने अपने कीमती स्केच खो दिए।

वीडियो में दिख रहा है कि महिला के कई पूरे हो चुके स्केच थे जो कहीं भी डिस्प्ले नहीं हुए थे। वो उनके लिए किसी भी चीज से ज्यादा कीमती थी। उन्होंने एयरलाइन कंपनी और कोपनहेगन एयरपोर्ट से भी संपर्क किया मगर उन्हें उनका सामान नहीं मिला। जब पर्याप्त मदद नहीं मिली तब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया और लोगों से मदद की गुहार लगाई। उन्हें लगा था कि शायद किसी को उनके स्केच का डिब्बा दिख जाएगा और वो उन्हें लौटा देगा। एक दिन अचानक इरेक माइकल नाम के शख्स ने उनके पोस्ट पर कमेंट किया और कहा कि वो कोपनहेगन एयरपोर्ट पर ही काम करता है। वो खोए-पाए केंद्र में जांच करेंगे, कि उन्हें कोई सामान मिला है या नहीं।

यह भी पढ़ें- अब बिना सेट-टॉप बॉक्स के फ्री देखें 200 चैनल्स, सरकार लेकर आ रही ये गजब तकनीक

अचानक अगले ही दिन उनको एक शख्स ने स्केच के डिब्बे की फोटो भेजकर मैसेज किया और पूछा कि वो कैसे उसे भेजे। ये देखकर एल्सी खुशी से झूम उठीं और उन्होंने अपना एड्रेस दिया। साथ ही उन्होंने उस शख्स को कुरियर के पैसे देने का भी ऑफर किया। पर शख्स ने बोला कि उन पैसों को एल्सी किसी चैरिटी में दान कर दे। महिला ने तुरंत ही शख्स के बताए एक लिंक पर डोनेशन दे दिया। साथ ही महिला ने उस व्यक्ति को अपनी होममेड बेक्ड चीजें भी भेज दी। महिला ने कहा कि शख्स फरिश्ते की तरह आया और फिर से इंसानियत में उसके विश्वास को मजबूत कर दिया। वीडियो को 12 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।