छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला घायल मुर्ग को लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने थाने में पहुंचकर अपने पड़ोसी के ऊपर मुर्गे की चोरी करना और उसे मारकर काटकर खाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला ने घायल मुर्गे को थाने में पुलिसकर्मियों को दिखाया। पीड़ित महिला की शिकायत सुनकर थाने के पुलिस भी हैरान में पड़ गए। 

ये भी पढ़ेंः अब विधानसभा में अखिलेश के निशाने पर आई योगी सरकार, बोला- डबल इंजन सरकार में क्या इंजन आपस में टकरा रहे


महिला ने आरोपी के खिलाफ में मामला दर्ज करने की मांग की है। पूरा मामला जिले के रतनपुर क्षेत्र का है। रतनपुर के सिल्दहा गांव की रहने वाली जानकीबाई बिंझवार ने पुलिस को बताया कि वह देसी मुर्गा पालने का काम करती है। उसके घर में मुर्गे हैं, जो इधर-उधर घूमते रहते हैं। महिला के मुताबिक उनके एक पड़ोसी उनके मुर्गे को चोरी करने का प्रयास किया है, लेकिन चोरी करने में असफल रहे और मुर्गे को छोड़कर चले गए, जिससे मुर्गा घायल हो गया। पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। 

ये भी पढ़ेंः आखिरकार काबुल में मारा गया इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत का सैन्य प्रमुख कारी फतेह


पीड़ित महिला जानकीबाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पड़ोसी बुगल और दुर्गा ने मिलकर मुर्गे को पकड़ लिया और उसे मारकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस बीच महिला ने उन्हें ऐसा करते हुए देख लिया और दौड़ते हुए उनके पास पहुंची। महिला ने मुर्गे को उनके हाथ से छुड़ाया और उसे लेकर वापस लाई, जिससे वो घायल हो गया है। महिला जानकी बाई ने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसी तरह मुर्गा चोरी किया था। इस घटना को लेकर पड़ोसियों से विवाद भी हुआ था। तब उनके साथ गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।