/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/17/human-finger-in-chicken-burger-1631886289.jpg)
आज के समय में फास्ट फूड खाना लगभग सभी को पसंद है और लोग अपनी पसंद के रेस्टोरेंट से इसें मंगवाकर खाते भी हैं। लेकिन हाल ही में एक महिला को फास्ट फूड खाना महंगा पड़ गया। इस महिला ने एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में चिकन बर्गर ऑर्डर किया। लेकिन इससे पहले कि वो बर्गर खाने लगी तो उसके होश उड़ गए। महिला ने जैसे ही बर्गर का पहला निवाला लिया तो उसमें इंसान की उंगली निकली।
यह वाकया बोलीविया की रहने वाली एस्टेफनी बेनिटेज के साथ हुआ जब वो एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में बर्गर खाने गई थीं। लेकिन जब बेनिटेज ने बर्गर को चेक किया तो उसके होश उड़ गए, क्योंकि चिकेन बर्गर के अंदर मीट की जगह इंसान की अंगुली थी।
इस घटना के बारे में एस्टेफनी बेनिटेज ने फेसबुक पर लिखा, 'खाते समय, मैंने एक उंगली चबा ली।' उसने रेस्टोरेंट से ही इस घटना का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बेनिटेज ने बर्गर में इंसान की अंगुली मिलने की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |