/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/08/woman-with-cobra-snake-1631082181.jpg)
सोशल मीडिया पर अक्सर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। जंगली जानवरों के वीडियो लोग बड़ी दिलचस्पी साथ देखते हैं। अभी मानसून के मौसम में सांप के वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसे ही एक कोबरा सांप का एक वीडियो हाल ही में वायरल हो रहा है जो काफी अलग है। इसे देखकर आपको डर की बजाए हंसी आएगी।
इस वीडियो में एक कोबरा एक महिला के घर में घुसने की कोशिश करता दिखाई देता है। जब महिला को यह पता चलता है कि तो वह डर कर नहीं भागती है बल्कि बड़ी ही शांति से एक डंडे के जरिए उसे बाहर निकालने की कोशिश करती है। इतना ही नहीं महिला सांप से बाहर जाने के लिए विनम्र निवेदन करती भी दिखाई देती है। सांप से वह ऐसे बात करती है जैसे आम लोग किसी बच्चे से बात कर रहे हों।
महिला का ऐसा प्यारा व्यवहार देखकर लोग खूब भावुक हो रहे हैं और महिला की तारीफ कर रहे हैं। महिला की बात सुनकर सांप भी धर से धीरे-धीरे बाहर चला जाता है। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
देखें वीडियो—
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |