/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/29/nose-surgery-1609253028.jpg)
खूबसूरत दिखने की चाहत में अक्सर लोग तरह-तरह की सर्जरी करवाते हैं
लेकिन कई बार ये जानलेवा भी बन जाती है। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की
सेविंक सेकलिक नामक महिला के साथ ऐसा ही हुआ है। उसने नाक की सर्जरी करवाई
लेकिन रिएक्शन के चलते उसे अपने दोनों पैर गंवाने पड़े।
खबरों के
मुताबिक सेविंक ने एक तुर्किश प्लास्टिक सर्जरी क्लीनिक से नाक छोटी करवाने
के लिए सर्जरी करवाई। इसके बाद सेविंक को काफी परेशानियों से गुजरना पड़ा,
लगातार उसका स्वास्थ्य खराब होता गया। उसे बिल्कुल भी भूख लगना बंद गई,
देखते ही देखते वह बेहद कमजोर हो गई।
सर्जरी के तुरंत बाद सेविंक को
तेज बुखार आया, इसके बाद वह दोबारा उसी अस्पताल पहुंची जहां सर्जरी हुई
थी। डॉक्टरों ने उससे कहा कि वह बिल्कुल ठीक है कोई दिक्कत नहीं है लेकिन
असल में सबकुछ ठीक नहीं था।
सेविंक को सर्जरी का रिएक्शन हुआ। देखते
ही देखते उसके शरीर में सेप्टिक फैल गई। दिन-ब-दिन उसकी हालत बिगड़ती गई।
सेविंक के भाई के मुताबिक 'सर्जरी के बाद खाना-पीना छूटने से उसकी बहन
लगातार बीमार रहने लगी थी। उसकी टांगों का रंग काला पड़ चुका था। हालत बहुत
ज्यादा गंभीर होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सेविंक
को गंभीर हालत में अस्पताल नें भर्ती कराया गया, इसके बाद डॉक्टरों ने उसे
ब्लड पॉयजनिंग की समस्या से पीड़ित बताया। डॉक्टरों ने कहा कि सेविंक की
जान बचाने के लिए पैर काटने पड़ेंगे। आखिरकार सेविंक के घुटनों से नीचे तक
पैर काटने ही पड़े।
पैर गंवाने वाली सेविंक ने अस्पताल प्रशासन
के खिलाफ केस दर्ज कराया है और एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।
वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि चिकन खाने की वजह से सेविंक को ब्लड
पॉयजनिंग हुई है
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |