फ्रांस में एक शख्‍स ने मह‍िला पर हमला कर दिया। उसके साथ बलात्‍कार करने की कोशिश की। उसके बाद मह‍िला ने जो किया, उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। घटना फ्रांस के शहर एव‍िगन्‍न की है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक मह‍िला अपने कुत्‍ते को टहलाने के लिए घर से निकली थी। तभी एक अजनबी शख्‍स ने उस पर अटैक कर दिया। उसके कपड़े खींचने लगा। जबरदस्‍ती उसे गले लगाने और चूमने लगा। मह‍िला को समझने में देर न लगी। उसने खूब संघर्ष किया। उसके साथ जमकर हाथापाई की। पर जब वह इसके बाद भी अटैक करता रहा तो मह‍िला ने Kiss के दौरान ही उसकी जीभ काट ली।

ये भी पढ़ेंः ड्रैगन के कर्ज जाल में और फंसे शहबाज, कंगाल पाकिस्तान को दिया 70 करोड़ डॉलर का लोन

महिला पुलिस के पास पहुंची तो अपने साथ मांस का वह टुकड़ा भी ले गई। उसे सबूत के तौर पर पुलिस को दिया। यह देखकर पुलिसवाले भी चौंक गए। उसके पूरे हाथ में खून खून हो रहा था। जीभ का टुकड़ा उसके हाथ में था। बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। पता चला कि वह मूल रूप से ट्यूनीशिया का रहने वाला था और अवैध रूप से फ्रांस में रह रहा था। फ्रांस की सरकार ने उसे तत्‍काल देश छोड़ने का आदेश दिया है। गनीमत था कि महिला टेलर स्कैबिजनेस की तरह क्रूर नहीं थीं। 

ये भी पढ़ेंः विदेशी रिपोर्ट में बड़ा दावाः भारत में वैक्सीन से बची थी 34 लाख जिंदगियां, मोदी सरकार की जमकर की तारीफ

विस्कॉन्सिन की रहने वाली 24 साल की टेलर स्कैबिजनेस ने अपने 25 साल के पति का खून कर दिया और उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। उसने पति के प्राइवेट पार्ट को काटकर अलग कर दिया। साथ ही उसका सिर भी काटकर एक बाल्टी में डाल दिया। उसने टुकड़ों को कमरों के अलग-अलग कोने में फेंक दिया। वह इस बात से भड़क उठी थी कि उसके पत‍ि ने बिना उसकी मर्जी के उसके साथ फ‍िजिकल रिलेशन बनाने की कोशिश की थी। हाल ही में इस मह‍िला ने अदालत में अपने ही वकील पर हमला बोल दिया था।