
ऑस्कर अवॉर्ड में मुक्कबाजी हो गई है। ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने बड़े मंच पर स्टार विल स्मिथ ने अपना दम दिखाया और शो को होस्ट कर रहे शख्स जोरदार मुक्का जड़ दिया। शो के प्रजेंटर क्रिस रॉक एक जोक मारना इतना भारी पड़ गया कि खुशी के माहौल में सन्नाटा छा गया।
UNCENSORED EXTENDED VERSION of Will Smith smacking Chris Rock from Japanese TV pic.twitter.com/s9BZoRyrrm
— Barstool Sports (@barstoolsports) March 28, 2022
दरअसल, प्रजेंटर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी पर जोक मारा था। उन्होंने विल स्मिथ की पत्नी के बालों को लेकर कमेंट कसा था, जिसके बाद विल स्मिथ खुद को रोक नहीं पाए और मंच पर जा पहुंचे। जब विल स्टेज पर आए तो क्रिस उन्हें देखते ही रह गए।
G.I. Jane को लेकर क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ का मजाक उड़ाया। उन्होंने जेडा के गंजेपन पर कमेंट किया तो विल स्मिथ ये बर्दाश्त नहीं कर पाए। क्रिस ने कहा था कि G.I. Jane फिल्म में उन्हें इसलिए लिया गया क्योंकि उनके सिर पर बाल नहीं। बता दें, विल स्मिथ की पत्नी Alopecia नाम की बीमारी से जूझ रही हैं, इसलिए उन्होंने अपने बाल कटवाए हुए हैं। क्रिस की इस बात पर विल बुरी तरह से भड़क गए और क्रिस को मुक्का मारने के लिए मंच पर चढ़ गए।
विल ने इस दौरान क्रिस को धमकाते हुए कहा कि वह दोबारा ऐसा करने की गलती न करें तो वहीं क्रिस ने भी कहा कि वह ऐसा नहीं करेंगे। इस घटना के बाद वहां मौजूद सभी लोग सन्न रह गए। एक ही पल में माहौल काफी शांत हो गया। सोशल मीडिया पर विल स्मिथ के मुक्के वाला ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |