
आम आदमी पार्टी के नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने त्रिपुरा में हो रही हिंसा और मूर्ति तोड़ने की घटना पर नारजगी जाहिर की है। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। सिंह ने कहा है कि भाजपाई लेनिन की मूर्ति तोड़कर लादेन की मूर्ति लगाएंगे क्या? यह बीजेपी को बताना होगा कि आखिर उनकी मंशा क्या है। देश को बर्बाद करने की या आबाद करने की।
संजय सिंह ने कहा है कि रूसी क्रांति के नायक श्रमिकों और किसानो के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले लेनिन से शहीदे आज़म भगत सिंह भी प्रेरणा लेते थे।

लेकिन भाजपाई तो लादेन से प्रेरणा लेते है। क्योंकि उनका हिंसा करना ही उद्देश्य है तो उसी तरह के गुरु को ही प्रमोट करना पड़ेगा।
संजय सिंह ने कहा कि क्या आपको नही लगता भारतीय जनता पार्टी हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है?

अगर इस विध्वंसक विचाधारा को नहीं रोका गया तो देश का सत्यानाश हो जाएगा। ये खबर कृपया किसी चैनल पर न दिखाएं मालिक नाराज हो जाएगा और आपकी शिकायत भी हो जाएगी।
भाजपाई लेनिन की मूर्ति तोड़कर लादेन की मूर्ति लगाएँगे क्या? https://t.co/2A7SDHnZEo
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 6, 2018
रूसी क्रांति के नायक श्रमिकों और किसानो के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाले लेनिन से शहीदे आज़म भगत सिंह भी प्रेरणा लेते थे, लेकिन भाजपाई तो लादेन से प्रेरणा लेते हैं। pic.twitter.com/Y7MMXorr44
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 6, 2018
क्या आपको नही लगता BJP हिंदुस्तान को तालिबान बनाना चाहती है? अगर इस विध्वंसक विचाधारा को नही रोका गया तो देश का सत्यानाश हो जायेगा, ये ख़बर TV पर न दिखाएँ मालिक नाराज़ हो जायेगा। pic.twitter.com/FH6AulfCaw
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 6, 2018
BJP ने त्रिपुरा में शपथ लेने से पहले बता दिया वो क्या करने आई है। https://t.co/kK91bvVCN5
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 5, 2018
उग्रवादी विचारधारा की समर्थक अलगाववादी IPFT से BJP गठबंधन से राष्ट्रवादी होने का दावा करने वाली BJP की असलियत सामने आ गई है चुनाव के लिये देश को भी धोखा दे रही है BJP https://t.co/hdsVpIF0pw
— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) March 5, 2018
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |