/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/08/image-1620487772.jpg)
मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति की कोरोना के कारण मृत्यु से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने डेढ वर्ष के बच्चे की हत्या का भी प्रयास किया, लेकिन वह किसी तरह बच गया और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ज्योति त्रिपाठी नाम की महिला ने शनिवार की रात्रि में अपने घर में फांसी लगाकर इस घटना को अंजाम दिया। इसके पहले उसने बच्चे का गला घोंटकर उसे भी मारने का प्रयास किया।
इसकी जानकारी परिजनों को रविवार को मिली और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। महिला के पति का लगभग 10 दिन पहले कोरोना के कारण निधन हुआ था। महिला ने मृत्यु के पहले एक पत्र लिखा है, जिसमें उसने पति की मृत्यु से परेशान होकर यह कदम उठाने का जिक्र किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |