/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2018/04/30/1-1525084833.jpg)
धुबड़ी में महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के साथ उत्पीड़न, दुष्कर्म, बलात्कार की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। दो संतानों की विधवा मां का बलात्कार के बाद हत्या कर देने की घटना सामने आई है।
यह घटना बिलासीपाड़ा के चापर तथा शालकोटा पुलिस चौकी के तहत इसललामारी गांव की है। जहां गांव वालों ने एक विधवा महिला के क्षत-विक्षत शव को प्रत्यक्ष किया। गांव के बाहर खेत में महिला का शव मिलने से इलाके में लोगों में उत्तेजना है।
परिवार के लोग असहाय महिला के साथ बलात्कार कर हत्या कर देने की आशंका जता रहे हैं। सूत्रों के अनुसार असहाय विधवा महिला शुक्रवार की शाम को पास के ही भोलापाड़ा गांव के एक घर में काम करने के लिए अपने घर से निकली थी।
स्व. मृगेन बर्मन की विधवा पत्नी दो कन्या-पुत्रों की मां थी, जो लोगों के घरों में नौकरानी का काम कर अपनी जीविका चलाती थी। जानकारों के अनुसार जब देर रात तक महिला घर नहीं पुहंची तो चिंतित बेटे ने पड़ोसियों के सहयोग से अपनी मां की खोजबीन शुरू कर दी।
इसी बीच गांव वालों ने इसलामारी गांव के समीप एक खेत में महिला के क्षत-विक्षत अर्द्धनग्न शव को देखा, जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी। महिला के शव की पहचान के बाद महिला के शव को शालकोचा लाया गया।
घटना की जानकारी मिलने पर धुबड़ी जिला पुलिस अधीक्षक लोंग्नित तैरांग, बिलासीपाड़ा महकमा पुलिस अधिकारी निरूपम हजारिका व अन्य सहयोगी पुलिस अफसर के दल घटना की बारीकी से जांच की। पुलिस ने हत्याकांड के अंजाम देने की घटना के मामले में इलाके के लंपट युवक को शराब की भट्टी से गिरफ्तार कर लिया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |