
15 अगस्त को हर साल भारत आजादी का त्योहार मनाता है। इस दिन देश का सबसे बड़ा प्रोग्राम राजधानी दिल्ली के लाल किले पर होता है। यहां देश के प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार 8वीं बार लाल किले पर झंडा फहराएंगे। इससे पहले वो 7 बार यह काम कर चुके हैं। इस मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस प्रधानमंत्री ने लाल किले पर कितनी बार झंडा फहराया।
जवाहर लाल नेहरू
आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सबसे ज्यादा बार लाल किले पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कुल 17 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।
इंदिरा गांधी
पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के बाद इंदिरा गांधी ने सबसे ज्यादा 16 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।
मनमोहन सिंह
देश के 13 वें प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है।
नरेंद्र मोदी
भारत के मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया है। इस बार वह 8वीं बार प्रधानमंत्री मोदी लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे।
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी ने 6 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।
राजीव गांधी
राजीव गांधी ने 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।
पी वी नरसिम्हा राव
पी वी नरसिम्हा राव ने भी 5 बार लाल किले पर तिरंगा फहराया।
लाल बहादुर शास्त्री- 2
मोरारजी देसाई- 2
चौधरी चरण सिंह- 1
वी पी सिंह- 1
एच डी देवेगौड़ा- 1
इंद्र कुमार गुजराल- 1
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |