/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/05/3-1677996468.jpg)
मध्य प्रदेश के श्योपुर में पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। घटना के बाद पति वहां से फरार हो गया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी पति की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की हाल ही में शादी हुई थी। जब शनिवार को पति-पत्नी दोनों खेत में फसल काट रहे थे। इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी।
यह भी पढ़ें- क्या सच में आपका लाइफ पार्टनर है वफादार, कहीं आपको तो नहीं दे रहा धोखा, बस एक झटके में जानें
दोनों के बीच खेत में ही विवाद हो गया। गुस्से में पति ने पत्नी पर हमला कर दिया। पत्नी का नाक काटकर आरोपी पति वहां से फरार हो गया। बता दें कि पति एक महीने से अपने ससुराल में ही रह रहा था। पीड़िता अपने ससुराल नहीं जाना चाह रही थी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था।
शनिवार को आरोपी पति जब शराब के नशे में खेत में पहुंचा और पत्नी से विवाद के बाद उसका नाक काटकर फरार हो गया। घायल होने के बाद महिला ने आगरा थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है। इलाज के लिए महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें- डेटिंग साइट से लड़की ने घर पर बुलाए 65 मर्द, फिर शुरू हुआ पार्टियों का दौर, अब रोज करना चाहती है ऐसा काम
प्राथमिक उपचार के बाद पीड़िता को ग्वालियर रेफर कर दिया गया है। एसडीओपी निर्भय सिंह अलावा के मुताबिक, यह मामला आगरा थाना का है। पीड़िता के परिवार वालों ने बताया है कि दोनों के बीच आए दिन झगड़े होते थे जिसको लेकर पत्नी अपने मायके आ गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति उसके साथ अक्सर मारपीट करता है। साथ ही कई बार नाक काटने की धमकी भी दे चुका है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |