/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/07/1-1631001629.jpg)
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी अंग्रेजी के लिए काफी मशहूर हैं। हर कोई उनकी तरह विद्वान होना चाहता है। लेकिन यह किसी को शायद ही पता होगा कि वे गाना भी गाते हैं। जी हां उन्होंने जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में हुए एक कार्यक्रम के दौरान गाना गाया। यह बात उन्होंने ट्वीट कर खुद बताई। उन्होंने कार्यक्रम में गाया- 'एक अजनबी हसीना से मुलाकात हो गई'।
उन्होंने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि सूचना प्रौद्योगिकी पर संसदीय स्थायी समिति के लिए दूरदर्शन श्रीनगर द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद लोगों ने मुझे गाना गाने के लिए राजी किया। मैंने बिना तैयारी के गाया, पर आप इसका आनंद लें!
शशि थरूर शनिवार को सूचना प्रौद्योगिकी की संसदीय स्थायी समिति के सदस्यों के साथ जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा से मिलने गए थे। इसके बाद वे श्रीनगर दूरदर्शन के एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस प्रोग्राम में थरूर ने गाना गाया।
After the cultural programme by Doordarshan Srinagar for the Parliamentary Standing Committee on Information Technology, I was persuaded to sing for the Members. Unrehearsed and amateur but do enjoy! pic.twitter.com/QDT4dwC6or
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) September 6, 2021
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |