/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/15/01-1631694323.jpg)
श्राद्ध शब्द श्रद्धा से बना है, जिसका मतलब है पितरों के प्रति श्रद्धा भाव। इस साल श्राद्ध पक्ष की बीस सितंबर से शुरुआत हो रही है, यानी भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा से। 16 दिनों तक चलने वाले पितृ पक्ष का समापन आश्विन महीने की अमावस्या को यानि 6 अक्टूबर, दिन बुधवार को होगा। श्राद्ध के दौरान जो हम दान पूर्वजों को देते है वो श्राद्ध कहलाता है। शास्त्रों के अनुसार जिनका देहांत हो चुका है और वे सभी इन दिनों में अपने सूक्ष्म रूप के साथ धरती पर आते हैं और अपने परिजनों का तर्पण स्वीकार करते हैं। ऐसे आज हम आपको पितृ पक्ष की पौराणिक कथा के बारे में बताने जा रहे हैं।
कहा जाता है कि जब महाभारत के युद्ध में कर्ण का निधन हो गया था और उनकी आत्मा स्वर्ग पहुंच गई, तो उन्हें रोजाना खाने की बजाय खाने के लिए सोना और गहने दिए गए। इस बात से निराश होकर कर्ण की आत्मा ने इंद्र देव से इसका कारण पूछा। तब इंद्र ने कर्ण को बताया कि आपने अपने पूरे जीवन में सोने के आभूषणों को दूसरों को दान किया लेकिन कभी भी अपने पूर्वजों को नहीं दिया। तब कर्ण ने उत्तर दिया कि वह अपने पूर्वजों के बारे में नहीं जानता है और उसे सुनने के बाद, भगवान इंद्र ने उसे 15 दिनों की अवधि के लिए पृथ्वी पर वापस जाने की अनुमति दी ताकि वह अपने पूर्वजों को भोजन दान कर सके। तब से इसी 15 दिन की अवधि को पितृ पक्ष के रूप में जाना जाता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |