/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/16/whatsapp-web-1610796960.jpg)
प्राइवेसी पाॅलिसी को लेकर हुए बवाल के बाद अब गूगल सर्च पर व्हाट्सएप यूजर्स के फोन नंबर दिख रहे हैं। जी हां, अब नए मामले के तहत व्हाट्सएप यूजर्स का फोन नंबर कथित रूप से इंडेक्सिंग के जरिए गूगल सर्च पर एक्सपोज कर दिए हैं। कुछ ही दिन पहले यह रिपोर्ट आई थी कि व्हाट्सएप ग्रुप्स गूगल सर्च में दिखाई दिए थे। इसका सीधा मतलब यह था कि यूजर्स कोई भी ग्रुप गूगल पर सर्च कर ढूंढ सकते हैं और उन्हें ज्वाइन भी कर सकते हैं।
सिक्योरिटी रिसर्चर्स के अनुसार गूगल सर्च में व्हाट्सएप यूजर्स के फोन नंबर दिखाई दिए हैं। यह एक मोबाइल ऐप है लेकिन इसे लैपटॉप और पीसी में भी इस्तेमाल किया जाता है। बताया गया है कि व्हाट्सएप वेब के जरिए यूजर्स के ये नंबर लीक हुए हैं। अगर कोई लैपटॉप या ऑफिस पीसी पर व्हाट्सएप का यूज कर रहा है तो मोबाइल नंबरों की इंडेक्सिंग की जा रही है। ये सभी नंबर्स इंडीविजुअल व्यक्ति के हैं न कि बिजनेस नंबर्स। उन्होंने कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए हैं। उसे खतरनाक कहा जा सकता है क्योंकि कई प्रोफेशनल्स अपने लैपटॉप और पीसी के जरिए व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं।
कुछ दिन पहले ग्रुप चैट लिंक्स को गूगल सर्च पर देखा गया था। इसके चलते कोई भी ग्रुप्स को गूगल पर सर्च कर लिंक के जरिए उसे ज्वाइन कर सकता है। लेकिन अब इन लिंक्स को गूगल से रिमूव कर दिया गया है। यह भी सामने आया है कि गूगल को ग्रुप चैट लिंक्स रिमूव करने के लिए कहने के वाबजूद भी व्हाट्सएप वेब एप्लिकेशन के जरिए गूगल सर्च पर यूजर के मोबाइल नंबर इंडेक्स किए जा रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |