/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/14/01-1636888508.jpg)
तमिलनाडु में वन अधिकारियों (Tamil Nadu Forest Officers) ने दो लोगों को व्हेल की उल्टी (Whale Vomit) (एम्बरग्रीस) (ambergris) बेचने के मामले में गिरफ्तार किया है। इन दोनों को नागपट्टिनम जिले से पकड़ा गया है। दो किलो वजन की इस व्हेल एम्बरग्रीस (whale ambergris) की कीमत 2 करोड़ रुपए से ज्यादा है।
दरअसल, व्हेल मछली की उल्टी को एम्बरग्रीस (whale ambergris) कहा जाता है। कई जानकार इसे मल बताते हैं। यह व्हेल के शरीर के निकलने वाला अपशिष्ट होता है, जो व्हेल की आंत से निकलता है। व्हेल मछली समुद्र कई तरह के सामान निगल जाती है, लेकिन चीजों को वो पचा नहीं पाती है, इसके बाद वो इसे वापस उगल देती है। यह स्लेटी या काले रंग का एक ठोस, मोम जैसा ज्वलनशील पदार्थ होता है, इसे ही एम्बरग्रीस कहा जाता है।
इस अपशिष्ट से गंध आती है, लेकिन इस्तेमाल परफ्यूम (Perfume) बनाने वाली कंपनियां करती हैं। इससे बना परफ्यूम लंबे समय तक चलता है। परफ्यूम कंपनी इसे काफी महंगे दामों में खरीदती हैं। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने कहा कि एम्बरग्रीस को लक्षद्वीप के पानी में मौजूद विशालकाय स्पर्म व्हेल को मारकर निकाला गया था। एम्बरग्रीस की बिक्री वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के तहत प्रतिबंधित है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |