/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/07/15/293573784_597370235078648_872129274045108963_n-1657878788.jpg)
समुद्र अपने आप में एक अनोखी दुनिया है, जितना खूबसूरत ब्रह्माण्ड नजर आता है उतना ही खूबसूरत समंदर गहराईयों में नजर आता है। धरती के कई राज समंदर में दफन है। हाल ही में एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें दुनिया की सबसे बड़ी मछली व्हेल बच्चे को जन्म दे रही है।
Baby Grey Whale being curious at the splash and boat ???.
— Oceaiii?? (@oceaiii) August 15, 2019
A New Born Gray Whale is no Shrimp when it's born. Imagine a pug-nosed baby 15 feet long that weighs almost 2,000 Pound?? pic.twitter.com/fAVwYwzJOv
यह भी पढ़ें- 25 जुलाई से शुरू होगा मणिपुर विधानसभा का दूसरा सत्र, 5 अगस्त तक होगी 11 बैठकें
दरअसल, ये नजारा अपने कैमरे में दो व्हेल शोध छात्रों ने कैद कर लिया। ये व्हेल-देखने गए थे तभी उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने वाली व्हेल (southern right whale) का दुर्लभ नजारा अपनी आंखों के सामने देखा।
Took a little break from work, went whale watching off Hermanus with @cynthia_barile and @LimuLehm, witnessed the birth of a southern right whale... That was incredible... And apparently a first observation worldwide ??So privileged and lucky ? Looks like a healthy baby ! pic.twitter.com/3Z4JB0tOIH
— Morgane Pommier (@morgane_pommier) July 5, 2022
साउथ अफ्रीका में व्हेल मुख्य आकर्षण केन्द्र
बता दें जून से नवंबर तक, दक्षिण अफ्रीका में व्हेल देखने वालों के लिए व्हेल मुख्य आकर्षण केन्द्र होती हैं। ये अद्भुद नजारा जुलाई और अक्टूबर के बीच दिखाई देता है। इन दो व्हेल शोध छात्रों ने दक्षिण अफ्रीका के तट पर व्हेल-देखने के दौरे के दौरान एक स्वस्थ बच्चे को जन्म देने वाली व्हेल (southern right whale)का दुर्लभ नजारा देखा।
आयरलैंड के गॉलवे से पीएचडी की छात्रा सिंथिया बारिल और एक उनके साथी दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में एक मीटिंग के लिए जा रहे थे, जब उन्होंने दुर्लभ घटना देखी। दोनों छात्र व्हेल शोधकर्ता हैं, इसलिए उन्होंने जो देखा, उससे वे बेहद उत्साहित थे।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |