/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/02/01/01-1612180628.jpg)
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज केंद्रीय बजट 2021 को 'किसान विरोधी, जनविरोधी और देश विरोधी' बजट करार दिया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी को गैस का गुब्बारा बताया है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, मां, माटी, मानुष (टीएमसी) सरकार वापस सत्ता में आ रही है। भाजपा एक गैस गुब्बारा है।
सीएम ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट 'किसान विरोधी, जनविरोधी और देश विरोधी' है। वे हमेशा गलत बयान देते हैं। भारत का पहला पेपरलेस बजट लगभग हर क्षेत्र में बिका। बजट में असंगठित क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं है। सीएम ममता बनर्जी ने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक वर्ग के लोगों को व्यापार दे रही है। भाजपा ने चुनाव से पहले 7 चाय बागानों को फिर से खोलने का वादा किया था। उन्होंने सिर्फ झूठे वादे किए हैं। भाजपा ने केवल झूठ फैलाया है।
बता दें कि आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट 2021-22 पेश कर दिया है। यह बजट नये दशक का पहला बजट है और अप्रत्याशित कोविड संकट के मद्देनजर एक डिजिटल बजट भी है। बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण ने कहा कि बजट प्रस्तावों से राष्ट्र पहले, किसानों की आय दोगुनी करने, मजबूत अवसंरचना, स्वस्थ भारत, सुशासन, युवाओं के लिए अवसर, सभी के लिए शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, समावेशी विकास, इत्यादि का संकल्प और मजबूत होगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |