भारत में मानसून आ चुका है और झमाझम बारिश करना शुरू कर दिया है। दक्षिण-पश्चिम मानसून आज मुंबई में दस्‍तक दे दी है और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक मानसून मुंबई भारी बारिश करेगा। मुंबई सहित इन राज्यों में आज से भारी बारिश करेगा। मुंबई में सड़कें और रेलवे ट्रैक पानी में डूबे दिखाई दे रहे हैं। मानसून तपती धूप से राहत देगा।

 

इन इलाकों में 13 जून के बीच भारी बारिश


आईएमडी ने ज्वार के कारण जलजमाव का संकट बढ़ने की आशंका जाहीर की है, जिसे देखते हुए रेलवे विभाग ने अलर्ट जारी किया है। IMD के अधिकारी ने बताया कि इस साल मुंबई और महाराष्ट्र में अच्छी बारिश होने की संभावना दिख रही है। IMD के मुताबिक मुंबई महानगर क्षेत्र कोंकण क्षेत्र में आज से 13 जून के बीच भारी बारिश हो सकती है।

 

मौसम विभाग ने मानसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था। हर साल मुंबई में मानसून 10 जून के बाद ही आता है लेकिन इस साल समय से पहले मानूसन का पहुंचना अच्‍छा माना जा रहा है। भारी बारिश की आशंका के बीच समुद्र में आज 4.16 मीटर का हाई टाइड आने की जानकारी मिली है।

 

यहां होगी हल्की बारिश

मानसून का असर से ओडिशा के उत्‍तरी तट, कोंकण, गोवा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी हल्‍की से मध्‍य बारिश का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही कर्नाटक, छत्‍तीसगढ़ और तेलंगाना के भी कुछ हिस्‍सों में हल्‍की से मध्‍यम बारिश का अनुमान जताया गया है। बिहार, झारखंड, केरल और तमिलनाडु के कुछ क्षेत्रों के साथ उत्‍तर प्रदेश और गुजरात के भी कई क्षेत्रों में हल्‍की बारिश का अनुमान जताया गया है।