/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/05/10/rainfall-1620624671.jpg)
मानसून देश में आ चुका है। बारिश कई राज्यों में लगातार हो रही है। मुंबई की बात करें तो यहां की सड़के तालाब बन गई है। मानसून धीरे धीरे राज्यों में अपना असर दिखा रहा है। यूपी से लेकर बिहार और झारखंड तक अब मानसून दस्तक दे रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 1-2 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश की आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बिहार में अभी बारिश हो रही है। पूर्वी भारत और इससे सटे मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश लगातार जारी है। मानसून दक्षिण गुजरात के कुछ और इलाकों, महाराष्ट्र के बचे हुए इलाकों, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, दक्षिण मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ और दक्षिण गुजरात भी पहुंच गया है।
अगले 2 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कासगंज, बिजनौर, देवबंद, नाजियाबाबाद, रुड़की, शरणपुर, चांदपुर और आसपास के इलाकों में बारिश होगी। वहीं, बिहार में लगातार रुक-रुक कर बारिश हो रही है। ओडिशा, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में भारी बारिश देखी जा सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |