/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/17/rainfall-1629177434.jpg)
देश के कई राज्यों में मॉनसून फिर सक्रिय होने जा रहा है। दिल्ली में सूरज के तेवर तीखे दिख रहे हैं और इसकी वजह से गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार से यहां गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली में 18 से 22 अगस्त तक बारिश होने की संभावना जताई है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार को बताया है कि दक्षिण-पश्चिमी मानसून कुछ दिन के अंतराल के बाद फिर से सक्रिय होने लगा है, जिसके कारण दक्षिण तथा मध्य भारत में फिर से अच्छी बारिश की संभावना है।
भारतीय मौसम विज्ञान के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि ओडिशा अपतटीय क्षेत्र तथा आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्र से लगी बंगाल की खाड़ी में अगले 24 घंटे के दौरान कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे वर्षा गतिविधि फिर से शुरू होगी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |