/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/11/11/snowfall-1636616455.jpg)
Weather Forecast के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड (winter) बढ़ रही है। दिल्ली यूपी, बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में हल्की ठिठुरन के साथ धूप की भी तपिश कम हो रही है। जबकि दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश (rainfall) जारी है। केरल और तमिलनाडु में बाढ़ के हालात हैं।
स्काईमेट वेदर के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना हुआ है। संबद्ध चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 5.8 किमी तक फैला हुआ है। 13 नवंबर के आसपास दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्र में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा और यह धीरे-धीरे तेज होते हुए पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।
दिल्ली एनसीआर में ढंड के साथ ही यूपी पंजाब और एमपी के किसानों के पराली जलाने के कारण हवा खराब हो गई है। वहीं, बिहार में ठंड की भी आहट होने लगी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 12 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस बीच अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री अधिकतम से से 11 डिग्री न्यूनतम के बीच रहेगा। लेकिन धीरे धीरे तापमान में गिरावट आती जाएगी।
यूपी में बीते कुछ दिनों से मौसम (mausam) में काफी तेजी से बदलाव हो रहा है। यहां ठंड की दस्तक हो चुकी है। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलेगा। आने वाले 14 और 15 नवंबर को रांची समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है।
तटीय भागों और इससे सटे दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में आने वाले समय में भारी बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और रायलसीमा के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। केरल, तटीय कर्नाटक और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी। जबकि तेलंगाना, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और लक्षद्वीप में हल्की बारिश हो सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |