/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/23/mousam-1611386899.jpg)
मौसम को लेकर एकबार फिर सावधान हो जाने की जरूरत है क्योंकि देश के कई राज्यों में बारिश होने के साथ ही फिर से शीतलहर चलने वाली है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट नजर आ रही है। मौसम फिर बदलने के आसार नजर आ रहे हैं। 22 से 24 जनवरी के बीच देश के उत्तर पश्चिमी राज्यों में बादलों का डेरा रहेगा। कुछ जगहों पर बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में आने वाले दो-तीन दिन तक तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और शीतलहर चलेगी। उत्तर भारत में मौसम एक बार फिर बदल चुका है। दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब हरियाणा में ठंड फिर बढ़ गई है। एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है जिसके असर से पहाड़ी राज्यों में बारिश और बर्फबारी होगी तथा उत्तर और उत्तर पश्चिमी राज्यों में बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आज और कल पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |